वाल्टर व्हाइट (Bryan Cranston) 50 साल का हाई स्कूल केमिस्ट्री टीचर है। उसे पता चलता है कि उसे लंग कैंसर है। वह अपने पूर्व छात्र जेसी पिंकमैन (Aaron Paul) के साथ मिलकर मेथ (ड्रग) बनाना शुरू कर देता है। उनका ब्लू मेथ क्वालिटी के लिए मशहूर हो जाता है। पहले सीज़न में ही वाल्टर को दो बदमाशों (Krazy-8 और Emilio) को मारना पड़ता है।